फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पशुचर भूमि पर कब्जा करने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

नगर पालिका लिपिक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बक्सपुर गांव में हरिश्चंद्र ने लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम ने 30 सितंबर को कब्जा हटवाया, लेकिन हरिश्चंद्र ने दोबारा धान बोकर जमीन पर कब्जा कर लिया।
इसी तरह गौरी गांव में मधुपुरी निवासी हीरालाल, छोटेलाल, मेवालाल, मोतीलाल और मोहनलाल ने भी पशुचर भूमि पर धान लगाकर अवैध कब्जा कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें