फोटो-45-पूर्व सैनिकों को संम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
फतेहपुर। शहर के बांदा-टांडा बाईपास स्थित एक मैरिज हाल में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने रविवार को चौथा स्थापना दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष कैप्टन हरीशंकर चौहान ने कहा, जिले के समस्त अधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 1971 की जंग में शामिल वीर योद्धाओं में कैप्टन राम प्रताप सिंह भदौरिया, कैप्टन सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह यादव, शाकिर अली, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, सीबी सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कानपुर अध्यक्ष कैप्टन नरेंद्र सिंह यादव, रायबरेली अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उन्नाव अध्यक्ष ललित कुमार, लखनऊ अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव आदि मौजूद रहे।