फतेहपुर। महिला को ले जाने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला 16 अगस्त से लापता है। उसके पति ने पुलिस को बताया कि रायबरेली जिला सरेनी थाने के रसूलपुर गांव निवासी शिवम शर्मा पुत्र अजय शर्मा उसकी पत्नी घर से बहलाकर ले गया है। रविवार को छोटे भाई के साथ पत्नी को लेने पहुंचा। यहां आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसे व भाई के साथ मारपीट की। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश कराई जा रही है।