फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के हाईवे तिराहा बाईपास शनिवार को शव रखकर जाम लगाकर सरकारी काम में बाधा डालने का 16 नामजद व 25 पुरुष,15 महिलाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। धाता थाना क्षेत्र के बछरौली गांव निवासी शंकरलाल की मारपीट में घायल हुए थे। उनकी शुक्रवार इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया था। दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं किया था। अंतिम संस्कार कराने पहुंचे पुलिस व प्रशासन से अभद्रता की गई थी। उपनिरीक्षक रामपति सिंह की तहरीर पर रमेश गुप्ता, गोलू, मथुरा प्रसाद, मेवालाल शशिकांत, दीपक गुप्ता, सरदरे गुप्ता, कल्लू गुप्ता, राम प्रसाद, आकाश ,संदीप दिलीप गुप्ता, कामता, कैलाश, बद्री प्रकाश, कमलेश गुप्ता व 25 अन्य पुरुष व 15 महिलाओं पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस से बदसलूकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में कई चित्रकूट, कौशांबी, खागा व अन्य बाहरी लोग रहे हैं।