फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान में पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता दिनेश कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सथरियांव उपकेंद्र के अवर अभियंता दिनेश कुमार सरोज ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। जेई ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव के ज्ञान सिंह का मुर्गी फार्म में चोरी से बिजली का उपयोग करते गया। पड़ोसी गांव धारूपुर निवासी ऊदल, फूलमती और रागिनी मिश्रा और अकर हुसैन निवासी झालिया थाना गाजीपुर को बिना कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाया गया। इन पांचों के खिलाफ मलवां व गाजीपुर थाना के शाह चौकी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। बकाएदारों की केबिल काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें