फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सुबह हवाओं से राहत दोपहर को बरसी आग

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। मौसम का मिजाज गुरुवार को बदलता रहा। सुबह तेज हवा ने लोगों को ठंडक देने का काम किया, लेकिन दोपहर होते ही गर्मी फिर से प्रचंड हो गई। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग गमछा व छाता लेकर घरों से निकले। वहीं, अस्पतालों में भी पेट के साथ बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अपना और प्रचंड रूप दिखाने वाली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। डॉक्टरों की सलाह है कि तेज धूप में निकलने से बचे। काम से निकलते वक्त सिर, मुंह बांधकर निकलें। बच्चों को भी तेज धूप से बचाए व उनके उचित खानपान पर ध्यान दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें