फर्रुखाबाद। जनपद में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिका के 591 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चार दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी सहायिका के 591 पद रिक्त हैं। संविदा पर भर्ती कर रिक्त पद भरे जाएंगे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र महिला अभ्यर्थियों का अर्हता के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और अधिकतम शैक्षिक योग्यता परास्नात के आधार पर मेरिट तैयार होगी। एक जुलाई 2025 तक 18 से 35 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए। https://upanganwadibharti.in पर चार दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
कहां कितने पद हैं रिक्त
ब्लॉक - रिक्त पद - अनारक्षित - अन्य पिछड़ा वर्ग - अनुसूचित जाति
बढ़पुर - 82 - 35 - 28 - 19
कायमगंज - 85 - 42 - 23 - 20
कमालगंज - 66 - 36 - 16 - 14
मोहम्मदाबाद - 111 - 52 - 29 - 30
नवाबगंज - 76 - 37 - 16 - 23
राजेपुर - 77 - 42 - 18 - 17
शमसाबाद - 50 - 29 - 11 - 10
शहर - 44 - 19 - 13 - 12
कुल योग - 591 - 292 - 154 - 145