फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब व भांग दुकानों से दो से पांच हजार प्रतिमाह वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार के निलंबन के साथ ही भ्रष्टाचार की करतूतों की पोल खुलने लगी है। अनुज्ञापियों के मुताबिक आबकारी अधिकारी ने भ्रष्टाचार का खुला दाम खोल रखा था। गलत हो या सही हर शराब व भांग की दुकान के अनुज्ञापी प्रतिमाह अधिकारी को चढ़ावा पहुंचाते थे। न देने पर उन पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाता था। उनकी कार्यशैली से विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

जिले में देशी, अंग्रेजी, बीयर की 275 के आसपास दुकानें हैं। भांग की करीब 30 से 35 दुकानें हैं। अनुज्ञापियों के मुताबिक हर शराब व बीयर की दुकान से दो हजार रुपये की रिश्वत आबकारी अधिकारी को प्रतिमाह देते आ रहे हैं। भांग दुकान अनुज्ञापियों के मुताबिक उन्हें हर माह पांच हजार रुपये आबकारी अधिकारी को देने पड़ते हैं। आबकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायतों का दौर कई महीनों से चल रहा है। प्रयागराज आयुक्त से विभागीय कर्मचारियों ने शिकायत भी की थी।
शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षकों, बाबू, सिपाही, दीवान सभी के बयान प्रयागराज आयुक्त कार्यालय में दर्ज हुए थे। चर्चा है कि अधीनस्थों से भी अधिकारी ने शिकायत को रफादफा कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल डाली। इससे अधीनस्थ असंतुष्ट चल रहे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकारी और एक बाबू के बीच काफी दिनों से तनातनी का माहौल है। वीडियो साक्ष्य की शिकायत के कुछ दिन पहले से बाबू ने कार्यालय आना बंद कर दिया है। अधिकारी पर कार्रवाई के बाद भी बाबू कार्यालय में नहीं आया है। पूरे कार्यालय में बाबू के भ्रष्टाचार की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें