फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चांदपुर थाना के निवासी देवेंद्र सिंह (45) और अपने छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह (33) के साथ रात को किसी काम से सठिगवां बाइक से गए थे। दोनों रात लगभग नौ बजे चांदपुर गांव को लौट रहे थे। सठिगवां और चांदपुर के बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक बैक कर रहा था। इसमें बाइक घुस गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने की वजह से कोई मदद के लिए नहीं रुका।
पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों घायलों को देखा। एंबुलेंस से अमौली सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन समेत भाग निकला। बड़ा भाई देवेंद्र अविवाहित था। वह लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पांच दिन पहले ही गांव आया था। छोटा भाई धर्मेंद्र गांव में खेती करता था। धर्मेंद्र की पत्नी सीमा, बेटी काव्या (13) और रागिनी (7) बेहाल हैं। घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल है। घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। संवाद

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें