फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर में अपने दो छोटे भाइयों के साथ 11 फरवरी की देर शाम थी। युवती के पिता की मौत हो चुकी है।
घटना की शाम करीब आठ बजे उसकी मां भैंस का दूध दुहने चली गई थी। इस दौरान गांव का एक युवक घर में घुस गया।
उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर युवती ने शोर मचाते हुए विरोध किया।
इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग निकला। थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें