फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता निकली चार माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से युवती गर्भवती हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गांव का ही धोनी अक्सर घर आता-जाता था। उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। कोर्ट मैरिज करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा। उसके पेट में 13 मार्च 2023 पीड़ा हुई। उसने मां को जानकारी दी। दवाओं से आराम न मिलने पर डाॅक्टर को दिखाया।
अल्ट्रासाउंड में चार माह की गर्भवती होने का पता चला। परिवार के लोग धोनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गए पर इन्कार कर दिया। उसका गर्भपात कराने की बात कही। रुपयों का लालच देकर मामला रफादफा करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें