फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर 11 वीं की छात्रा से दुष्कर्म

Sun, 15 Oct 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के देवरी चौकी स्थित एक गांव में युवक ने घर से घुसकर कक्षा-11 की छात्रा से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची छात्रा की मौसी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचाया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग निकला। आरोपी पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह पत्नी और बच्चों के साथ खेतों पर काम करने गया था। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में थी, जो कक्षा-11 की छात्रा है। एक गांव का रामनरेश पुत्र राम बिहारी उनके घर घुस गया और बेटी के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। उसने बेटी का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
तभी बेटी की मौसी मौके पर पहुंची और उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखकर शोर मचाया। इस दौरान आरोपी उन्हें चकमा देकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी की तलाश में उसके घर पर छापेमारी की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें