फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल शिव सौरभ मिश्र ने मामले में निशुल्क प्रभावी पैरवी की। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-तीन गैंगस्टर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुभाष चंद्र मौर्य ने सुनवाई के बाद धाता थाना क्षेत्र के भीटापर निवासी रामविलास उर्फ विलोस को दोषमुक्त कर दिया। संवाद