फोटो-31- लोगों को अक्षत वितरित करते राम भक्त टोली के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। श्रीराम जन्मभूमि के अक्षत वितरण अभियान के प्रथम दिन नगर के सभी 25 वार्डों में रामभक्तों की टोली पहुंची। घर-घर भगवान राम की नगरी अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। सोमवार सुबह नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अक्षत वितरण टोली पहुंची। वहां से वार्ड टोलियों को रोली चंदन लगाकर पूजित अयोध्या से आए कलश दिए गए। वार्ड टोली अपने-अपने वार्डों में घर घर निमंत्रण पहुंचाया। जिला सह मंत्री व नगर के पालक शैलेष सिंह ने बताया की प्रत्येक घर में राम भक्तों की टोली ने अयोध्या से आए अक्षत, पत्रक व राम मंदिर का चित्र पहुंचाए हैं। टोली 22 जनवरी को अपने मोहल्ले के मंदिर को ही अयोध्या मान कर पूजा अर्चना करने का आह्वान कर रही है। साथ ही मोहल्ले में सार्वजनिक स्थान पर एलईडी की व्यवस्था कर प्रत्येक हिंदू समाज को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाने की अपील की जा रही है। इस मौके पर आरएसएस के जिला सह प्रचारक अरुण, अश्वनी गुप्ता, देवेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र, शेजल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष एसडी अवस्थी, कृष्ण बहादुर सिंह, अमित, दीनू सविता, हर्षित द्विवेदी, गोमती, मोतीलाल सोनकर शामिल रहे। .......................