पनी मोहल्ले में मतदाता जागरूकता रैली निकालते नगर पालिका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार को कर्मचारियों ने शहर के पनी मोहल्ले में रैली निकाल अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।
कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर मतदान करने के साथ पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक आबिद अली, प्रभारी हबीब व कर्मचारी मौजूद थे।