फोटो-28-बारिश में भीगी खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल। संवाद
तेज हवा के साथ हुई बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
- मड़ाई के बाद खेत में लगा है भूसा का ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। लगातार तेज गर्मी के कारण मौसम बिगड़ने के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार सुबह से चली तेज हवा, इसके बाद हुई बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया है। गेहूं की फसल अब घर पहुंचाने की चिंता किसानों को सताने लगी है। अभी तक जिले में 75 से 80 फीसदी तक फसल की कटाई का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी दो दिन तक मौसम और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
रबी सीजन में गेहूं जिले की मुख्य फसल है। किसानों के सभी कामकाज गेहूं की फसल के इंतजार में अटके रहते हैं, लेकिन अक्सर अप्रैल में आंधी, बारिश होने से गेहूं की फसल को काफी क्षति हो जाती है। अभी तक मौसम के हालात सामान्य बने हुए थे, लेकिन रविवार भोर पहर से ही मौसम बिगडने के संकेत दिखाई देने लगे। थोड़ी ही देर में बादलों की चादर से आसमान ढक गया। नौ बजे से तेज हवा चली और बारिश शुरू हो गई। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखकर भोर पहर ही किसान खेतों में पहुंच गए। खेत में कटी पड़ी फसल सुरक्षित करने में किसान महिलाओं और बच्चों के साथ लगे रहे।
जिले में गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक 80 फीसदी गेहूं की कटाई का कार्य हो चुका है। बची हुई गेहूं की फसल एक सप्ताह में कटाई पूरी होने का अनुमान है।
.............................
क्या बोले किसान-
फोटो-26-कल्लू सिंह
मंडासरायं निवासी किसान कल्लू सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश से गेहूं की फसल को क्षति हो सकती है। इससे जल्दी अपने गेहूं की कटाई करके फसल को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। सुबह से तेज हवा में तमाम किसानों का खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया।
.........
फोटो-27-बब्लू कालिया
दीवान का पुरवा निवासी किसान बब्लू कालिया ने बताया कि गेहूं की कटाई का काम तेजी से किया जा रहा है। ज्यादातर गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है, लेकिन जिन किसानों के गेहूं की कटाई नहीं हो सकी है। गेहूं कटाई के लिए श्रमिकों की कमी आड़े आ रही है। यदि मौसम बिगड़ा तो काफी नुकसान हो जाएगा।
....................
आंकड़े एक नजर में
- 1.71 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई थी गेहूं की फसल।
- 1.32 लाख हेक्टेयर की फसल की हो चुकी है कटाई।
..............................