फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओलावृष्टि के बाद फिर बारिश, अन्नदाता को दोहरा आघात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। क्षेत्र के किसान ओला वृष्टि की मार से उबर नहीं पाए थे कि बरसात की दोहरी मार पड़ गई। किसान की ओला वृष्टि के चलते अधिकांश राई, चना, धनियां और गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। बची हुई फसल को मड़ाई करके दाना घर लाने के लिए दिन रात एक किए हुए थे। इस बीच रविवार और सोमवार की बारिश ने फसल कटाई मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। किसानों को चिंता है कि आगे ज्यादा बारिश हो गई, तो बची फसल भी चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार रात ज्यादा बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। इससे गेहूं की मड़ाई की संभावना भी कमजोर होती जा रही है। खानपुर के मनोज वर्मा, हरिजनपुर के अनूप शुक्ला, सठिगवां के कृष्ण कुमार पांडे, बुढंदा के मनोज तिवारी, हुसैनाबाद के पिंटू पाल समेत अन्य किसानों ने बताया कि इसी तरह एक सप्ताह मौसम खराब रहा, तो शेष बची गेहूं की फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी।
खेत से भूसा का ही उठान होगा, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा। एक बीघा गेहूं की फसल तैयार करने में लगभग चार हजार की लागत आती है और भूसा बनाने में भी दो हजार का बीघा खर्चा आता है। इस प्रकार कुल लागत छह हजार रुपये बीघे का खर्च है। वर्तमान में चार हजार का बीघा भूसा बिक रहा है। इस तरह किसान को दो हजार बीघे की लागत में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं कई घरों में अनाज का सूखा पड़ने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें