फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे आरपीएफ को मिलेगी जल्द नई बिल्डिंग

Fri, 21 Jun 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमृत भारत योजना से रेलवे स्टेशन में चल रहे काम में तेजी आई है। बीते वर्ष जून में स्टेशन के नव निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। अब तक स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर चार में 100 मीटर टिनशेड, सर्कुलेटिंग एरिया में एटीएम को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर एक में बन रही आरपीएफ बिल्डिंग के भूतल में ढलाई का काम चालू हो गया है। जुलाई अंत तक आरपीएफ को नई बिल्डिंग सौंपने की उम्मीद है। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी पाथ-वे निर्माण के साथ पार्किंग स्थल में भी ढलाई होने लगी है। वहीं प्रवेश द्वार व बिल्डिंग को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह की डिजाइन तैयार की जा रही है।
सर्कुलेटिंग एरिया में तिरंगा झंडा लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा ने बताया कि काम में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई गई है। साउथ सिटी में बन रहे प्रवेश द्वार को भी आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं बाउंड्रीवाल का काम भी शुरू है। अगस्त के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें