शादीपुर रेलवे क्रासिंग की खराब बैरियर को सुधारते रेलवे कर्मी
- फोटो : शादीपुर रेलवे क्रासिंग की खराब बैरियर को सुधारते रेलवे कर्मी
फतेहपुर। शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर खराब होने से करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग बंद रही। इस कारण कई राहगीर हरिहरगंज से घूमकर आने के लिए मजबूर हो गए।
शादीपुर रेलवे क्राॅसिंग बैरियर रविवार को करीब सुबह 11 बजे ई-रिक्शे की टक्कर से खराब हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दूसरे बैरियर को लगाकर क्राॅसिंग को एक घंटे से अधिक समय तक बंद रखा। करीब एक घंटे तक दोनों बैरियर बंद रहे। ऐसे में नाका पार जाने वाले राहगीराें को भी काफी समस्या हुई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बैरियर दुरुस्त होने के बाद क्रॉसिंग खुली और राहगीरों ने चैन की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक मणि शंकर मिश्रा ने बताया कि बैरियर खराब होने के बाद उसे ठीक करने में समय लगा होगा। ट्रेनों के आवागमन व राहगीरों की सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ दूसरा बैरियर लगाए गए। खराब हुए बैरियर के ठीक होने के बाद फिर से लोगों के आवागमन के लिए बैरियर खोले गए।