फतेहपुर। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत रविवार को छापामारी की गई। भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई और भट्टी, लहन नष्ट कराया गया। टीम ने शराब बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या, निधि सिंह और राजीव माथुर ने सयुंक्त टीम ने सदर कोतवाली के नारायणपुरवा में दबिश दी। टीम ने गांव के फुल्लन और राजकुमार को अवैध बनाते गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ठिकानों से 60 लीटर कच्ची शराब और 400 किलो लहन बरामद हुआ। बाकी कारोबारी ठिकानों से भाग निकले। टीम ने लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।