फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीडब्ल्यूडी के जेई पर मारपीट, अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। शनिवार को खागा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 शिकायतें आईं। इनमें आठ का निस्तारण मौके पर किया गया। 91 शिकायतें निस्तारण के लिए विभागों को भेजी गईं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे चर्चित शिकायत फतेहपुर टेकारी गांव की थी। यहां की रहने वाली सन्नो चतुर्वेदी ने एसडीएम से शिकायत की। बताया कि गांव में प्रेमपाल के दरवाजे से कल्लू साहू के मकान तक लोक निर्माण विभाग इंटरलाकिंग रोड व नाली का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि नाली निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद जेई ने गाली-गलौज कर गलत व्यवहार करते हुए उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें