फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बसों में चढ़ने व सीट के लिए धक्का-मुक्की

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाप में बस में चढ़ने के लिए लगी परीक्षाथियों की भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पीईटी के दूसरे दिन अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रोडवेज और रेलवे परिसर में भीड़ के कारण पैर रखने की तक की जगह नहीं रही। गेट से चढ़ने और सीट के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

पीईटी पहली पाली की सुबह 10 बजे से 12 बजे और शाम को तीन बजे से शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। अभ्यर्थी बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण ज्वालागंज बस अड्डा की बसें कम पड़ गईं।
बसों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। कानपुर-प्रयागराज रूट की बसें तो हर पांच-पांच मिनट में आती रहीं, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण बसों के गेट से ही घुसने में लोगों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। वहीं रेलवे स्टेशन में ट्रेन की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही। जोध-हावड़ा, मुरी, कालका समेत अन्य ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में काफी भीड़ हो गई। ट्रेनों में भीड़ इतनी बढ़ी की पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
विज्ञापन

एआरएम डीएस सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों को बस अड्डा में तैनात किए गए। अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया, लेकिन एक साथ भीड़ बढ़ने के कारण कुछ अव्यवस्थाएं हुई, लेकिन यात्रियों को सकुशल बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें