फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। गुरुवार को हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। संगठनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिए।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा समिति ने शहर के रामलीला मैदान ज्वालागंज से जुलूस निकाला। जुलूस चौक बाजार होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की। इस मौके पर विहिप के प्रांत संयोजिक वीरेंद्र पांडेय, किशन मेहरोत्रा, संजीव अग्रवाल, अनिल सिंह गौतम, वेदप्रकाश गुप्ता, केशव शरण द्विवेदी, विजय चौहान आदि शामिल रहे।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू रक्षा समिति खागा ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे नौबस्ता रोड हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने को लेकर नारेबाजी की और उनकी सुरक्षा की मांग की। एसडीएम अजय पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हिंदुओं की बांग्लादेश में हो रही हत्याओं को लेकर निंदा की गई और प्रधानमंत्री से इस पर हस्तक्षेप करने की मांग रखी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर खागा चेयरपर्सन गीता सिंह, प्रवीण पांडेय, विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें