फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां क्षेत्र पंचायत में पांच करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। मंगलवार को ब्लाक के गांधी सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह ने विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया। ब्लॉक प्रमुख ने दो साल में कराए विकास कार्यों का ब्यौरे की बुकलेट सदस्यों को वितरित की। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि सभी विकास कार्य पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे।
इस मौके पर कृषि, पशुपालन, बाल विकास एवं पोषण, समाज कल्याण विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विधायक बिंदकी जयकुमार जैकी, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें