फोटो-21 - मौके का निरीक्षण करती ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप। संवाद
ईओ ने स्थलीय निरीक्षण कर कंपनी के कर्मचारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। मानक की अनदेखी कर गैस पाइप लाइन बिछाने का काम ईओ ने रोक दिया। स्थलीय निरीक्षण कर कंपनी के कर्मचारियों को मानक के अनुरूप लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं।
कस्बे में गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कंपनी के कर्मचारी जगह-जगह गड्ढे खोद रहे हैं। इतना ही नहीं गड्ढे खोदने के बाद उसके आसपास सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं करते। कई बार गड्ढे खोदने के दौरान वाटर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो रही। मामले की शिकायत पर ईओ नगरपालिका निरुपमा प्रताप ने सोमवार को कस्बे के लाहौरी मोहल्ले में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का निरीक्षण किया। मानक की अनदेखी पाए जाने पर गैस पाइप लाइन बिछाने पर रोक लगा दी। ईओ ने बताया कि बिना मानक पाइप लाइन बिछाने का काम रोका गया है। नियमानुसार काम की ही अनुमति दी जाएगी।
.......................