फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटी, च्रेन संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ओएचई लाइन टूटने से दिल्ली-हावड़ा रूट की अप लाइन नौ घंटे बाधित रही। इससे करीब 24 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इनमें पांच ट्रेनों का स्टापेज फतेहपुर स्टेेशन पर है। शुक्रवार रात नौ बजे से प्रभावित रूट शनिवार सुबह छह बजे शुरू हो सका।
कौशांबी के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात अप लाइन में मवेशी ट्रेन से टकरा गया। इससे ओएचई लाइन टूट गई और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद हो गया।
इसमें फतेहपुर स्टेशन पर रुकने वाली रीवा, प्रयागराज, पुरुषोत्तम, देहरादून एक्सप्रेस, जयपुर-मथुरा एक्सप्रेस समय से स्टेशन पर नहीं आ सकी। इनके यात्री गाड़ियों के इंतजार में पूरी रात प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान यात्री पूछताछ केंद्र व स्टेशन अधीक्षक से बार-बार ट्रेनों की स्थिति पता करते दिखे। इन ट्रेनों के अलावा राजधानी एक्सप्रेस, अन्य सुपरफास्ट ट्रेन व मालगाड़ी का भी संचालन प्रभावित रहा। स्टेशन अधीक्षक एमएस मिश्र ने बताया फतेहपुर रेलवे जोन क्षेत्र में किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ।
कौशांबी में अप लाइन पर मवेशी टकराने से रूट बाधित हुआ है। शनिवार सुबह लाइन सही होने पर छह बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें