फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निजी स्कूलों ने नहीं माना शासन का आदेश, खुले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी आदेश निजी स्कूल संचालकों के ठेंगे पर है। शासन से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बावजूद निजी स्कूल खोले जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड में बच्चे सुबह कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने सभी बोर्डों से संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बावजूद सोमवार को निजी स्कूल खुले रहे। सुबह साढ़े सात बजे से स्कूल जाते बच्चे सड़कों पर कांपते दिखे।
बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि निजी स्कूलों के संचालक शासन के आदेश का पालन करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनसेट
आंगनबाड़ी केंद्रों में हो अवकाश
फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने शीतकालीन अवकाश में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद कराने की मांग की। सोमवार को संघ की जिलाध्यक्ष बसंती सोनकर ने इस संबंध में डीएम को पत्र दिया। इसमें बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन साल से छह साल तक के छोटे बच्चे पढ़ते हैं। शीत लहर का प्रकोप से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें