हुसैनगंज। शिक्षामित्र से विवाद के बाद हेड मास्टर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही हुई है।
भिटौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बीसापुर में 31 अगस्त को प्रधानाध्यापक रवींद्र लाल भारती और महिला शिक्षामित्र सुनीता के बीच विवाद हुआ था। शिक्षामित्र की शिकायत पर बीएसए के आदेश पर भिटौरा की खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति रिछारिया ने मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए भारती त्रिपाठी को सौंपी थी। रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक पर छात्रों व स्टॉफ के साथ अभद्रता करने की पुष्टि की गई है। बीईओ के रिपोर्ट पर सोमवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापक रवींद्र लाल भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच मलवां के बीईओ विनोद कुमार को सौंपी गई है। (संवाद)