हथगाम। थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मजरे इसहाकपुर में गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसहाकपुर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी रिंकी देवी (23) गर्भवती थी। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के पिता बृजलाल विश्वकर्मा निवासी जाफराबाद बिंदकी मौके पर पहुंचे। पिता ने फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।