खखरेरू। थाना क्षेत्र के लोहरपुर गांव निवासी गर्भवती महिला ने ससुरालीजन पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। लोहरपुर निवासी ललिता ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के रविकरन सोनकर से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने सहमति से 24 अक्तूबर 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवक उसे घर लोहरपुर ले आया। कुछ दिन बाद 31 अक्तूबर को पति हरियाणा कमाने चला गया। पति के बाहर जाने के बाद ससुराली दहेज की मांग कर मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर रविवार को उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।