फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सत्याग्रह पर बैठे प्रवीण की हालत बिगड़ी, डाॅक्टर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा/विजयीपुर। गाजीपुर-विजयीपुर सड़क बनाने की मांग को लेकर गांधी जयंती से अन्न त्यागकर धरने पर बैठे बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय की हालत बिगड़ गई है। बुधवार रात उनका ब्लड प्रेशर गिर गया। गुरुवार दोपहर डाक्टर ने उन्हें दवाएं दीं, लेकिन प्रवीण ने खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह पर ग्रामीणों के आने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी यहां पर पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग का समर्थन किया। इसी तरह व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, असोथर व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता स्थानीय लोगों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। बुधवार की देर रात प्रवीण पांडेय की हालत बिगड़ने की सूचना पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे और चिंता जताई। गुरुवार दोपहर भी दूसरी बार तबियत बिगड़ने पर स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। फिलहाल प्रवीण पांडेय और सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें