फोटो-16-प्रसाद वितरण करते लोग। संवाद
बिंदकी। दरवेशाबाद के समीप स्थित मुचनू बाबा मंदिर मोड़ पर रविवार को नवरात्र के एक दिन पूर्व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हलवा, खिचड़ी और तहरी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता, शिवशंकर यादव, महंगू निषाद, अमर निषाद, बैजनाथ कुशवाहा, अमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।