फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान के पति पर रुपये हड़पने का मुकदमा

Mon, 25 Sep 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जेसीबी मालिक का किराया हड़पने का प्रधान के पति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाने के इमाम अली का पुरवा निवासी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी का मालिक है। किराये में जेसीबी देता है। उससे सीतापुर गांव के अनूप सिंह यादव ने जेसीबी करीब आठ साल पहले किराये पर लिया था। उस समय अनूप सिंह ठेकेदारी करता था। जनवरी माह 2014 से 31 मई 2014 तक जेसीबी का भाड़ा तीन हजार रुपये प्रतिदिन तय हुआ था। किराया करीब साढ़े चार लाख रुपये हुआ। किराया उसने धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपये दिए। बाकी रुपये देने को टरकाने लगा। वह 10 सितंबर को रुपये मांगने पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि अनूप सिंह भड़क उठा और मारपीट पर आमादा हो गया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की थाने में शिकायत की गई। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। प्रधान के पति अनूप सिंह ने बताया कि वह सालों से ठेकेदारी करते आ रहे हैं। कोई उधारी का लेनदेन नहीं है। राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। एक और मुकदमा भी रंजिश के चलते लिखा जा सकता है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें