फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान ने मंदिर परिक्रमा मार्ग पर चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। बिना नोटिस के प्रधान पर प्राचीन मंदिर का परिक्रमा मार्ग और 15 ग्रामीणों के घरों का बाहरी हिस्सा बुलडोजर से ढहाने का आरोप लगा है। थाने में सुनवाई न होने पर प्रधान और समर्थकों के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है। आरोप है कि घटना के समय महिलाओं और बच्चों से गाली गलौज, अभद्रता की गई। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों ने प्रधान और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मलवां थाना क्षेत्र की पनई इनायतपुर के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रधान कुलदीप मौर्या खुद को एक शीर्ष नेता का रिश्तेदार बताता है। वह गांव का रसूखदार है। गांव में पीडब्ल्यूडी से रोड का निर्माण कराया जा रहा है। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान और उसके समर्थकों के साथ 13 मार्च की शाम बुलडोजर लेकर गांव आए। बिना नोटिस के रोड किनारे घरों में बुलडोजर से तोड़फोड़ कराई है। उस समय परिवारों के लोग खेत पर थे। घरों की महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन

तो प्रधान और समर्थकों ने गाली गलौज और महिलाओं, बच्चों से अभद्रता की। करीब 15 ग्रामीणों के मकान में जेसीबी से जबरन तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा प्राचीन मंदिर के परिक्रमा मार्ग को भी जेसीबी से तोड़वा डाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो वह जेसीबी लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम को कलक्ट्रेट में सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, राजेंद्र प्रसाद, अंकित सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश कुमार, गुलाब सिंह, शिव सिंह, रोहित, अरुण, योगेंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि तोड़फोड़ मौके पर कराई गई है। मामला राजस्व का है। एसडीएम को प्रकरण की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी। उधर, प्रधान ने बताया कि आरोप राजनैतिक रंजिश के चलते लगाए जा रहे हैं। आरोप गलत हैं। ग्रामीणों की सहमति से ही नाली निर्माण कार्य किया गया है। इसके बाद कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें