फाइल फोटो-21-दरोगा प्रसाद। स्रोत परिजन
प्रेमनगर। सड़क हादसे में घायल प्रधान की रविवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेनपुर गांव के प्रधान दरोगा (55) बाइक से 18 नवंबर को गाजीपुर थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लौटते समय रात करीब नौ बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास पहुंचे थे। यहां किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर में इलाज के दौरान प्रधान की मौत हो गई। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फाइल फोटो-21-दरोगा प्रसाद। स्रोत परिजन