फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झूला संचालक को प्रधान ने साथियों संग मिलकर पीटा

Tue, 28 Feb 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जागेश्वर धाम मेले में झूला झुलाने से मना करने पर प्रधान ने समर्थकों संग संचालक को जमकर पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सैनी, कमासिन निवासी रशीद अहमद ने बताया कि उसने जागेश्वर धाम मेले में झूला लगाया है। प्रधान सुसवन खुर्द नरपत अपने साथियों मोहित सिंह, पंकज सिंह, सुखपाल के साथ जागेश्वर धाम मेला घूमने आए। उससे झूला झुलाने के लिए कहा। झूला तैयार नहीं होने की वजह से मना कर दिया तो गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटने लगे। शोर सुनकर मां मासूमा, पप्पू अग्रहरि बीचबचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें