फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज हवा और बारिश से सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे आपूर्ति ठप होने से विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। शिवपुर, गढ़ा, अमनी, सिलमी, गढ़वा और रेवाड़ी समेत सभी फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों और किसानों को रातभर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए। अवर अभियंता मोहम्मद नफीस ने बताया कि तेज हवा और बारिश से कई स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर हो गए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी खराब इंसुलेटर बदलकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें