गाजीपुर। साखा गांव में पिछले महीनेभर से बिजली का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने विद्युत व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर खराब है। इसकी खुंटी अक्सर ढीली हो जाती है या खराब हो जाती है। ट्रांसफार्मर की केबल भी बार-बार जल जाता है। इससे गांव में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। इस संबंध में अवर अभियंता अरविंद ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर लगाकर यह समस्या हल कर दी जाएगी।