फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टोकन वाले किसानों का रखा जा रहा है आलू

Tue, 07 Mar 2023 08:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आलू भंडारण के लिए किसानों को जूझना पड़ रहा है। भंडारण क्षमता से डेढ़ गुना अधिक पैदावार होने के आसार हैं। कोल्ड स्टोरेज संचालक अब उन्हीं किसानों के आलू का भंडारण कर रहे हैं, जिन्होंने पहले से टोकन लेकर भंडारण के लिए आरक्षण करा रखा है। अधिकांश स्टोर अभी से कागजों पर भर गए हैं। इसलिए किसान एक बार फिर अपना आलू औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब साढ़े आठ हजार हेक्टेयर पर आलू की बुआई हुई है, जिसके सापेक्ष प्रति हेक्टेयर 25 टन आलू पैदावार होने के आसार हैं। आलू भंडारण के लिए जिले में कुल 17 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनकी क्षमता करीब 1.37 लाख मीट्रिक टन है। आलू की डेढ़ गुना पैदावार देखकर स्टोर संचालकों ने भी नियम कानून बना दिए हैं। अब उन्हीं किसानों के आलू लदे वाहन अंदर लिए जा रहे हैं, जिनके पास टोकन है।
दो लाख मीट्रिक टन से अधिक पैदावार का अनुमान
जिले में 17 कोल्ड स्टोरेज हैं। जिले में साढ़े आठ हजार हेक्टेयर आलू की फसल का क्षेत्रफल है, जिसमें करीब दो लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार का अनुमान है। पिछले साल डेढ़ लाख मीट्रिक टन आलू जिले में उत्पादन हुआ था, जिसमें किसानों ने 60 फीसदी से अधिक आलू मंडी में बिक्री कर दी थी। इस बार बुआई के समय बारिश होने के कारण अगेती आलू की बुआई नहीं हो सकी। अब आलू की खुदाई शुरू है, जिसमें 50 हजार से अधिक मीट्रिक टन आलू मंडियों में बिक्री किया जा चुका है, लेकिन डेढ़ लाख मीट्रिक टन आलू किसानों के पास भंडारण के लिए है। जबकि पिछले साल 45 हजार मीट्रिक टन आलू का भंडारण हुआ था। जो किसान विगत वर्षों से आलू की खेती करते हैं, उनके वाहनों को लाइन में तो लगाना पड़ रहा है, लेकिन भंडारण में दिक्कत नहीं आएगी। दिक्कत उन किसानों को है, जो पहली बार स्टोर में भंडारण करने का मन बना रहे हैं। उनको स्टोर संचालक की ओर से टोकन भी नहीं दिया जा रहा है। स्टोर में आलू उन्हीं का जमा होगा, जिन्होंने टोकन ले रखा है।
विज्ञापन

जाम ने फीका किया होली का त्योहार
फतेहपुर। थरियांव कस्बे में तीन कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनमें उदय कोल्ड स्टोरेज एंड आइस प्लांट प्रा.लि. प्रथम व द्वितीय और शंकर बरदानी कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड हैं। स्टोर में आलू लोड वाहनों की भीड़ बढ़ने से सड़क तक दो दिन से लाइन लगी है। कस्बे के दोनों ओर करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी है, जिससे हल्के वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं और लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
कोट:
स्टोर में सभी आलू भंडारण किया जाना चाहिए। यदि कोई कोल्ड स्टोरेज संचालक ऐसे मानक बनाकर भंडारण करते हैं, तो वह गलत है। किसान शिकायत करते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- श्याम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें