फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः हंगामे के कारण एल्डर्स कमेटी की बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मॉडल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण यादव के निधन के बाद एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कुछ अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस कारण बैठक स्थगित कर दी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण श्रीवास्तव ने 12 सितंबर को जनरल हाउस की मीटिंग का बलावा भेजा था। गुरुवार को एक बजे एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष, मॉडल बार के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक शुरू होते ही अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। तीखी नोंकझोंक होते ही बैठक हंगामे में बदल गई और अधिवक्ता उठकर जाने लगे। बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव, रिट पिटीशन और आय-व्यय के चार्ज पर चर्चा की जानी थी लेकिन एक भी बिंदु पर बातचीत नहीं हो सकी। आपसी सहमति बनते नहीं देख अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी। निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के बीच सहमति नहीं होने के कारण बैठक स्थगित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें