फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों-भाकियू

विज्ञापन
धरना को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने कोतवाली में धरना दिया। सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता अचानक कोतवाली परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दूसरे गुट के लोगों के इशारे पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम, उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, नवल पटेल, मुन्ना शेख, राहुल, ममता, मोईद अहमद, हीरा लाल और श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें