फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव से लापता राजकिशोर उर्फ बुदुल को पुलिस ने तलाश लिया। राजकिशोर गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी शिवभोला प्रजापति का 13 साल का पुत्र है। वह रिश्तेदार के घर बनरसी में रहता था। जहां से तीन मई को लापता हो गया था। (संवाद)
किसान के घर से चोरी का मुकदमा
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव के मेडईपुर निवासी अजय कुमार के घर से तीन मई की रात सेंध लगाकर चोरी हुई थी। परिवार के लोग छत पर सोये थे। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर दो लाख के जेवरात, 8500 रुपये चोर चुरा ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
दो किशोरियाें के अपहरण का मुकदमा
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कक्षा 11 की छात्रा 29 अप्रैल से लापता है। छात्रा के पिता ने गांव के अर्जुन पाल व उसके सहयोगी दोस्त गिरधारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी तीन अप्रैल से लापता है। किशोरी का पिता मजदूरी के सिलसिले से बाहर रहता है। घर लौटने पर उसने कोतवाली में अल्लीपुर निवासी गोलू व उसकी बहन, बहनोई चुन्नी के खिलाफ पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)