फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आज से दो दिन नौ केंद्रों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चार दिन बाद दूसरे चरण की पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के नौ केंद्रों में शुक्रवार से लगातार दो दिन दोनों पालियों में भर्ती परीक्षा होगी। सभी केंद्रों में प्रत्येक पाली मेंं 2800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली पाली सुबह 10 बजे से होगी। इससे बहुतायत अभ्यर्थी रात में ही शहर आ जाएंगे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार हो चुका है। किसी भी तरह की परीक्षा में अनियमितता रोकने के प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में केंद्र व्यवस्थापक केंद्र का प्रधानाचार्य बनाया गया है, जबकि अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बाहरी नियुक्त है। इसी प्रकार परीक्षा प्रभारी संबंधित केंद्र का लगाया गया है, जबकि सह परीक्षा प्रभारी बाहरी नियुक्त है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र में एक जिला स्तरीय अधिकारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त है। परीक्षा की निगरानी के लिए भारी तादाद में पीएसी और पुलिस बल लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी है, उन अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से ढाई घंटे पर पहुंचे, केंद्र पहुंचकर केवाईसी करानी होगी। इसके अलावा अन्य अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पहुंचेंगे।
मेडिकल कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, महात्मा गांधी डिग्री कालेज।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और राजकीय पालीटेक्निक परीक्षा केंद्र से ई रिक्शे का किराया 20 से 25 रुपये है, जबकि अन्य सभी परीक्षा केंद्रों का रिक्शा किराया 10 रुपये से अधिक नहीं है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में ई रिक्शे हर समय मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें