फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्मांतरण की सूचना पर चर्च पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बाराती नगर मोहल्ला स्थित चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस व प्रशासन पहुंचा। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने चर्च में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों के पहचान पत्र जमा कर जांच में जुटी है। पादरी ने साप्ताहिक प्रार्थना सभा में लोगों के शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा चल रही थी। इस दौरान बजरंग दल के विमलेश बाजपेयी, सजल शर्मा व हर्षित द्विवेदी चर्च में धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत पुलिस व प्रशासन से की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय, एसएसआई सत्यदेव गौतम और तहसीलदार अचलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पादरी मुकुट सिंह राजपूत व मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने चर्च में धर्मांतरण कराए जाने का पादरी पर आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस सभी के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज जमा किए हैं। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना मिली थी। जांच-पड़ताल करने के लिए अधिकारियों को भेजा गया था। इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें