थाने में शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव। मीरपुर गांव में नवरात्रि के मौके पर बरम देव बाबा के मेले में महिलाओं के जेवर शातिरों ने पार कर दिए।
पुलिस ने महिलाओं के कपड़े पहने दो लोगों को पकड़ा है। उन्हें किन्नर बताया जा रहा है।
थरियांव कस्बे की उमा देवी पत्नी महेंद्र कुमार के गले से सोने की चेन चोरों ने पार कर दी। महिला के शोर मचाने पर मेले में हड़कंप मच गया।
अफरा-तफरी मच गई। दूसरी महिलाओं ने अपने जेवर चेक किए। उन महिलाओं के भी जेवरात गायब थे।
महिलाओं की शिकायत पर थरियांव और असोथर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो महिलाओं के कपड़े पहने लोगों को पकड़ा है।
उनके बाकी साथी बोलेरो में बैठकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पकड़े गए किन्नर हैं। उनके बाकी साथी भाग निकले है।