फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ कीमत का 24 क्विंटल गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। चौडगरा-भोगनीपुर हाईवे पर नारकोटिक्स लखनऊ और बकेवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

ट्रक चालक गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांजे की अंतर्राष्ट्रीय कीमत आठ करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लखनऊ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निरीक्षक वीर सिंह बुंदेला और बकेवर थानाध्यक्ष नीरज यादव की संयुक्त टीम ने संदिग्ध खड़े ट्रक की चेकिंग की तो उसमें लोहे की चादर लदी हुई थी।
पीछे की ओर बोरों में गांजे के बोरे लदे मिले। पुलिस ट्रक को थाने लेकर पहुंची। ट्रक से 80 बोरों में 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक पंचानंद प्रधान ने गांजा उड़ीसा से राजस्थान लेकर जाना कबूूला। चालक उड़ीसा का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 24 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। चालक को गांजा पहुंचाने पर एक लाख की रकम मिलती है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें