फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच बजते ही सड़क पर उतरी पुलिस, बंद कराया प्रचार

Wed, 03 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। निकाय चुनाव अधिसूचना नियमों के तहत पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन मंगलवार शाम पांच बजे तक था। मंगलवार को पांच बजते ही पुलिस ने खागा कस्बे में तेजी से भ्रमण किया और सड़क पर घूम रहे प्रचार वाहनों से प्रचार बंद कर वापस लौटाया।
विज्ञापन

सीओ ने खागा चौक पर पहुंच एनाउंस कर प्रचार बंद करने को कहा। इसके साथ ही एक चार पहिया वाहन पूरे कस्बे में घूमकर प्रचार बंद करने की घोषणा की गई। आखिरी दिन सभी पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया गया। शाम पांच बजे के बाद पुलिस ने कस्बे में भ्रमण शुरू किया और प्रत्याशियों को भी बताया कि अब वह सड़क पर प्रचार नहीं कर सकते। वाहनों को वापस बुलाने के लिए कहा गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे सीओ खागा दिनेश चंद्र मिश्र खागा चौराहे पर पहुंचे और प्रचार बंद किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रचार में लगे वाहनों व प्रत्याशियों व नेताओं की गाडिय़ों की रोककर उनकी तलाशी भी कराई गई।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें