फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विद्युत विभाग के पोल चुराकर भाग रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। क्षेत्र के गांव लोहारपुर में मंगलवार रात बिजली विभाग के पोल चोरी की वारदात को ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की तत्परता से नाकाम कर दिया गया। एसएमएम इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के विद्युतीकरण कार्य के लिए रखे विद्युत पोलों को चोरी कर ट्रैक्टर से भाग रहे कुछ चोरों के बारे में पुलिस सूचना मिली। पुलिस को देख मौके से चोर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा किया है। एसएमएम इंफ्राटेक के कर्मचारी शिवम सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि लोहारपुर गांव में तीन पोल चोरी करने के उद्देश्य से चोर रात को एक ट्रैक्टर पर लादकर ले जाए जा रहे थे। गांव के कुछ जागरूक ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर चोर ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले। ट्रैक्टर मालिक समेत तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें