फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुकदमे में सुलह न करने पर वादी को पीटा

Wed, 17 Apr 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव के ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश दूध कारोबारी है। आरोप है कि वह शाम को दूध लेकर शाहजहांपुर से लौटते समय बनियन खेड़ा गांव पहुंचे। तभी अमिनेश ने अपने भाई कमलेश, रोहित, मोहित संग मिलकर उसे बाइक से घसीटकर पीट दिया।
करीब दो साल पहले ओमप्रकाश की बेटी की खेत पर बनी कोठरी में फांसी लगाने से मौत हुई थी। ओमप्रकाश ने अमिनेश को आरोपी बनाया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी रिश्ते में ओमप्रकाश के भांजे लगते हैं। ओम प्रकाश के मुताबिक मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए घटना की गई है। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें