फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब गेट का खंभा ढहा, बच्ची की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। तालाब की चहारदीवारी के जर्जर गेट का खंभा ढहने में बच्ची की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने विकास कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओरहा गांव निवासी विद्याभूषण उर्फ मुन्ना की सात वर्षीय पुत्री अनामिका प्राथमिक विद्यालय ओरहा में कक्षा दो की छात्रा थी। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अनामिका घर पहुंची थी। जहां से बड़ी बहन अंजली के साथ अनामिका बड़ा तालाब के पास खेलने पहुंची थी। अचानक तालाब की चहारदीवारी का गेट ढह गया।
विज्ञापन

मलबे में दबने से अनामिका की मौत हो गई। अनामिका दो भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले गेट व दीवार बनी थी। प्रधान ने गेट व दीवार जर्जर होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई। प्रधान गया पाल ने बताया कि गेट के खंभे जर्जर होने का पता नहीं था, मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें